{"_id":"56eed7b24f1c1bcc26f1503a","slug":"splash-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी, बैठकी होली की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी, बैठकी होली की धूम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में होली की धूम मची हुई है। रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में बैठकी और खड़ी होली का आयोजन किया गया। शनिवार को जिले के शहर से गांवों तक खड़ी और बैठकी होली का आयोजन किया गया। कपकोट में होल्यारों ने घर-घर जाकर खड़ी होली का आयोजन किया।
विज्ञापन
बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष निर्मला दफौटी की ओर से राधाकृष्ण मंदिर में होली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी की। महिलाओं ने मेरे पिया परदेस बसत हैं, कै संग खेलूं होरी..., सांवरिया के संग खेलूं होरी..., जनकपुर जाना है... आदि होली गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
होली के आयोजन में नीमा धपोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, लक्ष्मी धर्मशक्तू, जीवंती कांडपाल, चंद्रा उपाध्याय, जानकी पांडे, माया साह, गीता उपाध्याय, जया जोशी, तुलसी अधिकारी, सावित्री, बसंती बघरी, हंसी चौबे, ललिता नेगी, सोनू बोरा, नंदी रावल, गोविंदी, भावना, ज्योति, जानकी पांडे आदि महिलाएं शामिल रहीं। जिले के कांडा, गरुड़, काफलीगैर आदि गांवों में होली गायन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में होल्यारों ने रविवार को गांव-गांव होली की धूम मचाई। होल्यारों ने मत मारो मोहन मोको पिचकारी, जल कैसे भरुं यमुना गहरी, आज अवध में अवतार हरी, घर आओ लछीमन... आदि होली गीत गाए।
होल्यारों में जनार्दन जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, तारा सिंह, नारायण सिंह, रमेश जोशी, लक्ष्मण कपकोटी, कृपाल कपकोटी, मोहन कपकोटी, माधो सिंह कपकोटी, कैलाश जोशी, जीवन जोशी, विपिन जोशी, पूरन जोशी, कैप्टन हरीश कपकोटी, प्रकाश जोशी, प्रयाग जोशी, गणेश उपाध्याय, जगदीश जोशी, गिरीश जोशी, चंद्र सिंह कपकोटी, हीराबल्लभ जोशी, गिरीश उपाध्याय आदि होल्यार शामिल रहे।