फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Special hygiene campaign run on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाए विशेष स्वच्छता अभियान

Mon, 03 Jun 2019 12:50 AM IST
बागेश्वर। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 03 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Special hygiene campaign run on World Environment Day
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : AMAR UJALA
 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों, व्यापारियों के  साथ बैठक की। 
विज्ञापन


रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने,  एकत्र होने वाले कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  डीएम ने ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत को  सार्वजनिक स्थानों, वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने और इसमें स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, स्वच्छता समितियों, आशा कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल, एनसीसी, एनएसएस के बच्चों को भी शामिल करने को कहा।


सीईओ को एनसीसी व एनएसएस के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता रैली निकालने, स्कूलों में सार्वजनिक स्वच्छता कार्यक्रम पर क्विज, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। डीफओ और  ईओ को जंगलों में  कूड़ा नहीं डालने और जलाने के लिए जागरूकता गोष्ठी करने को कहा। बैठक में ईओ राजदेव जायसी, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, डीएफओ बीएस शाही, हरीश सोनी, अनिल कार्की, किशन सिंह मलडा, किशन राम आदि मौजूद थे
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed