फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SP took action in the case of a prisoner escaping and placed the station in-charge on the line in bageshwar

Uttarakhand News: कैदी भागने पर सख्त कार्रवाई, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पांच कांस्टेबल निलंबित

Fri, 26 Sep 2025 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:29 PM IST
सार

बागेश्वर में पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया हैं।

विज्ञापन
SP took action in the case of a prisoner escaping and placed the station in-charge on the line in bageshwar
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बागेश्वर में पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। सीओ अजय लाल साह को मामले की विभागीय जांच का जिम्मा दिया गया है। भागे हुए कैदी का अब तक सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन


विगत 17 सितंबर को कपकोट पुलिस चरस के साथ पकड़े गए दो युवकों को न्यायालय में पेशी के लिए ला रही थी। झटक्वाली के समीप एक रपटे पर वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों युवक कूद कर भाग खड़े हुए। एक युवक साहिल को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी रोहित कुमार पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस मामले में अब एसपी घोडके ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वरिष्ठ आरक्षी दलजीत सिंह, आरक्षी महेश डंगवाल, राधेश्याम लोहनी, अशोक कुमार और नवीन सिंह को निलंबित किया गया है। एसपी घोडके ने बताया कि भागे गए कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed