फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SP Bageshwar Instructs Policeman

यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराए पुलिस: एसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP Bageshwar Instructs Policeman
बागेश्वर के पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते एस - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस लाइन में एसपी अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी ने सभी थाने और चौकियों के प्रभारियों से सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। क्षेत्र की शांति और कानून को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी श्रीवास्तव ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों की निजी और विभागीय समस्याओं को सुना। उन्होंने पिछले महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन, थाना, चौकी और अग्निशमन केंद्र में जवानों की बैरक को आधुनिक बनाने के लिए राय ली। उन्होंने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने को कहा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर, सीआरपीसी और पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध में त्वरित कार्रवाई करने और लंबित मामलों, विवेचनाओं, शिकायतों पत्रों की जांच जल्द पूरी करने के निर्देेश दिए। उन्होंने लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने, नशे की अवस्था में ड्यूटी नहीं करने सहित अन्य जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed