{"_id":"6526e3feaa40c3b932046fc5","slug":"somewhere-there-was-disagreement-and-somewhere-there-was-consensus-on-changing-the-board-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1990-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बोर्ड बदलने पर कहीं मतभेद तो कहीं बनी एक राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बोर्ड बदलने पर कहीं मतभेद तो कहीं बनी एक राय
Wed, 11 Oct 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई के माध्यम से संचालित किया जाए या फिर उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए इसको लेकर शिक्षा विभाग अभिभावकाें की राय शुमारी कर रहा है। जीआईसी वज्यूला और जीआईसी सूपी में पीटीए और एसएमसी के साथ बैठक की। लेकिन दोनों विद्यालयों में एक राय नहीं बन सकी। वज्यूला को सीबीएसई से ही और सूपी विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जीआईसी वज्यूला में खंड शिक्षाधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में अभिभावकों ने सीबीएसई मान्यता को ही यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात भी कही। पीटीए अध्यक्ष प्रमोद परिहार और एसएमसी अध्यक्ष बलवंत सिंह परिहार ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कराते हुए कक्षा श्रेणी के अनुसार प्रवेशार्थियों के लिए पद सृजित करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने, शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण व्यवस्था के तहत रखने और नजदीकी विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की। इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक आर्या, हरीश फर्स्वाण, किशन सिंह राणा, मोहन राम, कैलाश परिहार, प्रमोद पंत, प्रेमा रावत, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
इधर, जीआईसी सूपी में हुई बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय को सीबीएसई माध्यम से संचालित किए के बाद से विद्यार्थियों को परीक्षा देने 70 किमी दूर जाना पड़ रहा है। वर्तमान में उत्तराखंड बोर्ड में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा उपलब्ध हो रही है। सभी अभिभावकों ने एक मत से सीबीएसई मान्यता को हटाकर अटल उत्कृष्ट विद्यालय सूपी में पहले की तरह उत्तराखंड बोर्ड लागू करने की मांग की। इस मौके पर शोबन सिंह, ख्याली राम, दयाल राम, मोहन राम, पुष्पा देवी, राम सिंह, मानुली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीबीएससी की मान्यता सुचारू रखने का प्रस्ताव पास
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी चौखुटिया व अटल उत्कृष्ट जीआईसी मासी में बीईओ चंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की अलग-अलग बैठक हुई जिसमें बहुमत के आधार पर दोनों विद्यालयों की मान्यता सीबीएसई से ही सुचारू रखने का प्रस्ताव पास किया गया।जीजीआईसी चौखुटिया की बैठक में प्रधानाचार्य निर्मला डोभाल, विजय कुमार पांडे, एसएमसी अध्यक्ष कमल फर्स्वाण, पीटीए अध्यक्ष जगत नेगी व गीता राणा आदि मौजूद थे। जबकि मासी में प्रधानाचार्य रागवीर सिंह, पीटीए अध्यक्ष हरीश उपाध्याय, एसएमसी अध्यक्ष कमला फुलोरिया, विजय पांडे, प्रतीक हरबोला, दया कृष्ण सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद