फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Somewhere far removed, nowhere are litter piles

कहीं हटा, कहीं अब भी लगे हैं कूड़े के ढेर

Thu, 27 Jul 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 27 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Somewhere far removed, nowhere are litter piles
कपकोट में कूड़ेदान के पास लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : amar ujala

नगर पंचायत ने तहसील मुख्यालय की बाजार के कुछ हिस्सों से कूड़ा हटा दिया है, लेकिन कुछ स्थानों पर कूड़ेे के ढेर अब भी लोगों की परेशानी के कारण बने हुए हैं। नालियों की सफाई का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन


गंदगी के चलते संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत से कूड़े को हटाने और नालियों की शीघ्र सफाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि तहसील मुख्यालय की बाजार के अनेक हिस्सों में कूड़ा बिखरा हुआ था। कूड़ेदान और हाथगाड़ी कूड़े से भरे हुए थे। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने कुछ स्थानों से कूड़ा हटा तो दिया है, लेकिन मंडलसेरा बाजार में अब भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत से कई बार कूड़ा हटाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नालियों में कीटनाशक तक नहीं डाला जा रहा है। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि बाजार को साफ सुथरा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed