फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sometimes summer, sometimes cold is making sick, increase in seasonal diseases

Bageshwar News: कभी गर्मी, कभी सर्दी कर रही बीमार, मौसमी बीमारियों में इजाफा

Tue, 09 May 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sometimes summer, sometimes cold is making sick, increase in seasonal diseases
बागेश्वर। पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज ने बीमारियां बढ़ गई हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, पीलिया और सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही है। बच्चे और बुजुर्गों को बीमारियों ने अधिक प्रभावित किया है। जिला अस्पताल में सप्ताह के शुरुआती दिनों में ओपीडी 500 से 600 तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

अमूमन अप्रैल और मई में भीषण गर्मी रहती है। इस साल कभी धूप-कभी बारिश से मौसम का संतुलन बिगड़ा हुआ है। बारिश होने पर तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है जबकि धूप निकलने पर तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग लगातार बदलते मौसम से अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि बेमौसम बारिश ने बीमारियां बढ़ाई हैं। वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी के अलावा पेट की बीमारियां अधिक हो रही हैं। बुजुर्गों को खांसी, सांस संबंधी तकलीफ अधिक है। इस मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने, ठंडे पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक से परहेज, ताजा और सादा भोजन और नियमित व्यायाम करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। बीमार होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed