{"_id":"186168fc76ab589c7a13c3a24fc45100","slug":"solve-problems-rather-than-being-angry-drove-seller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने से गल्ला विक्रेता खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने से गल्ला विक्रेता खफा
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
सस्ता गल्ला विक्रेता समिति की जिला इकाई की बैठक में समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
लछम सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2002 से अंत्योदय, बीपीएल और एमडीएम के बिलों का भुगतान आज तक नहीं किया गया है।
भुगतान की कई बार मांग कर दी गई है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भुगतान नहीं मिलनेसे उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
गोदामों में धर्मकांटा नहीं लगने के कारण उन्हें कम राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि धर्मकांटा नहीं लग सकता है तो विक्रेताओं को छीजन दिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र बिष्ट द्वारा त्याग पत्र देने के कारण उनके स्थान पर नवीन चंद्र आर्या को नया कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में समस्याआें का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरूकरने की चेतावनी दी गई। बैठक का संचालन गणेश सिंह रावत ने किया। यहां राम सिंह मलड़ा, भूपाल सिंह खेतवाल और पुष्कर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन