{"_id":"59d27a674f1c1bbe538b574e","slug":"soldier-died-day-before-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हुआ सैनिक का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हुआ सैनिक का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सैनिक को अंतिम सलामी देते सिग्नल रेजीमेंट के जवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएससी केरल में तैनात बागेश्वर जिले के सैनिक का सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले ही आकस्मिक निधन हो गया। मृतक सैनिक का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव लाया गया। सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिले के क्वेराली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र थान सिंह उम्र 50 वर्ष डीएससी (डिफेंस सर्विस कोर) कन्नौर, केरल में तैनात थे।
30 सितंबर को उनको सेवानिवृत्त होकर घर आना था। लेकिन 29 की रात को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सुरेंद्र सिंह का निधन हो गया। यह समाचार सुनकर सैनिक के लौटने की प्रतीक्षा कर रहा पूरा परिवार सन्न रह गया। रविवार शाम को सूबेदार मेजर महिपाल सिंह सेना के वाहन से सुरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव लेकर आए। शव पहुंचते ही सैनिक की बूढ़ी मां बचुली देवी, पत्नी पुष्पा देवी और बच्चे बिलख उठे।
सोमवार को सरयू-गोमती संगम पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिग्नल रेजीमेंट कौसानी से आई जवानों की टुकड़ी ने सरोज कुमार पंडा के नेतृत्व में अंतिम सलामी दी। मृतक सैनिक के पुत्र दीपक और रोहित ने मुखाग्नि दी। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, दीपक खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, सुरेश खेतवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।