फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snowfall In Higher Region

पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Snowfall In Higher Region
बागेश्वर में बर्फबारी के बाद बिचला दानपुर क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर हिमपात का नजारा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बिचला दानपुर और पिंडर घाटी के ऊंची चोटियां हिमपात से लकदक हैं। हालांकि, अभी गांवों में बर्फ नहीं गिरी है। वहीं मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम से जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। रात के समय तेज बारिश होने लगी। कपकोट की पिंडर घाटी के खाती, वाछम, खर्किया, फुर्किया, बोरबलड़ा, बोराचक झारकोट, कुंवारी, जांतोली, कीमू, गोगिना आदि गांवों की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बृहस्पतिवार सुबह तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान बागेश्वर ब्लॉक में पांच मिमी, कपकोट में 17 और गरुड़ ब्लॉक में 18 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भी जिला मुुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर आसमान बादलों से ढका रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, लेकिन आसमान में बादल भी छाए रहे। पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। बर्फबारी और बारिश के बाद सुबह और शाम को सर्द हवाएं चल रही है। जिसके कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि फिलहाल कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की सूचना मिली है। कुछ स्थानों पर अधिकतम एक इंच तक बर्फ गिरी है। किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप निकलने से लोगों को मिली राहत
अल्मोड़ा। दो दिन मौसम खराब रहने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से बर्फीली हवाएं चल रहे हैं। इससे शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब रहा। बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर में धूप खिल गई। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। लोग घरों के आंगन और अन्य स्थान पर धूप सेकते नजर आए। इधर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से बर्फीली हवाएं चल रहीं हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के कारण शाम को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम को बाजार में दुकानों के शटर भी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed