फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snowfall Again In High Altitudes

मौसम ने फिर बदली करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Snowfall Again In High Altitudes
अल्मोड़ा के बिनसर में गिरी बर्फ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे से हल्की बारिश होने लगी। दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। जिले के बिनसर और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। पूरा जिला शीत लहर की चपेट में है।
विज्ञापन

हालिया बारिश और बर्फबारी के बाद कुछ दिन अच्छी धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय घाटी वाले इलाकों में कोहरा लगा रहा। आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे से हल्की बारिश होने लगी। दिन बर रुक-रुककर बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

चिकन और मटन की खरीदारी बढ़ी
अल्मोड़ा। शीतलहर के चलते शराब के ठेकों, चिकन, मटन की दुकानों में खरीदारों की कतार रही। विक्रेताओं ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा चिकन, मटन, शराब की बिक्री में इजाफा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी
बागेश्वर। बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। निचले इलाकों में बारिश हुई तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और बारिश से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खराब मौसम ने राजनीतिक दलों के अभियान पर भी असर डाला है।
मंगलवार की रात से ही आसमान बादलों से घिर गया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी। हिमालयी क्षेत्र से सटे गांवों में हल्की बर्फबारी की सूचना है। शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बर्फबारी और बारिश के कारण राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी प्रभावित रहा। गांवों में गई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
चौबटिया में बर्फबारी, रानीखेत में बारिश
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और दिन भर बारिश चलती रही, चौबटिया में मौसम की दूसरी बर्फबारी हुई, जबकि रानीखेत में बारिश के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। चौबटिया में मौसम की दूसरी बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो चला है। उधर, द्वाराहाट के दूनागिरी क्षेत्र में मौसम की तीसरी बर्फबारी हुई और वहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रानीखेत में दिन भर नगर की बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि इस दौरान चुनाव प्रचार पहले की तर्ज पर चलता रहा। बारिश के बीच भी विभिन्न दलों के प्रत्याशी प्रचार करते देखे गए। इधर, दिनभर नगर में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि छावनी परिषद कार्यालय के पास स्थित ट्रासंफार्मर में खराबी आने के कारण दिक्कतें हुई। बारिश के चलते सुधारीकरण का कार्य भी प्रभावित हुआ। हालांकि देर शाम व्यवस्था बहाल कर दी गई थी। बारिश के चलते दिन भर लोग आग सेंककर ठंड भगाते रहे। नगर की बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

बागेश्वर के पिंडार घाटी में गिरी बर्फ। विज्ञप्ति

बागेश्वर के पिंडार घाटी में गिरी बर्फ। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed