फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snow Creats Mess

पिंडर घाटी के दूरस्थ गांवों में नहीं पिघली बर्फ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Snow Creats Mess
बागेश्वर के बोरबलड़ा से बर्फ में चलकर लौटती पोलिंग टीम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। कभी बारिश-कभी धूप के बीच कपकोट के पिंडरघाटी में बर्फबारी का दौर जारी है। दूरस्थ गांवों में अब भी दो से तीन फीट तक बर्फ जमा है। ग्रामीण बर्फ के बीच रास्ता बनाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। हालांकि निचले इलाकों में धूप खिलने के बाद दिन का मौसम सुहावना होने लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के निचले इलाके में बारिश हुई तो पिंडर घाटी क्षेत्र में बर्फ गिरी। इससे पूर्व भी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी होती रही है। अंतिम गांव बोरबलड़ा को जाने वाला पैदल मार्ग बर्फ से पटा हुआ है। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को गई मतदान पार्टी को बर्फबारी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान कार्मिकों ने पैदल रास्ते में जगह-जगह जमा बर्फ को हटाते हुए रास्ता बनाया और गांव पहुंचकर मतदान संपन्न कराया। बोरबलड़ा के नवयुवक मंडल दल के अध्यक्ष हरीश दानू ने बताया कि सर्दियों के दिनों में क्षेत्र में हर साल इसी तरह के हालात रहते हैं। गांव तक सड़क नहीं बनी है। लोगों को मोटर मार्ग तक आने के लिए 15 किमी पैदल चलना पड़ता है। दिसंबर से फरवरी तक के हालात अधिक खराब होने से लोग जरूरी होने पर ही गांव से बरात आते हैं। अगर ग्रामीणों को आना पड़ा तो रास्ते की बर्फ को स्वयं हटाना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की बारिश के बीच बुधवार को मौसम साफ रहा। जिला मुख्यालय में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के बाद चटक धूप निकली और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी को बढ़ाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे ने हाईवे पर धीमी की वाहनों की रफ्तार
अल्मोड़ा। घाटी वाले क्षेत्रों में बुधवार की सुबह कोहरा लगा। सुबह कोहरा लगने से हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। करीब आठ बजे बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।

सुबह और शाम के समय नगर और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में बुधवार की सुबह भी कोहरा लगा। आठ बजे बाद धूप के दर्शन हुए। दिन भर धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने घर के आंगन समेत अन्य स्थानों में धूप का आनंद लिया। कोहरा छाने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed