फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Slap in protesters in Chhattisgarh

प्रदर्शनकारी को थप्पड़ जड़ने से काफलीगैर में बवाल

Wed, 17 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 17 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Slap in protesters in Chhattisgarh
शराब के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

काफलीगैर में शराब की दुकान खोलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने बागेश्वर-ताकुला एनएच पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान जाम खोलने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान एक महिला जवान द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ने से प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इससे पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर दिया। 

विज्ञापन


 बुधवार को काफलीगैर क्षेत्र के लोग तिराहे पर एकत्र हुए। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विरोध के बावजूद प्रशासन ने काफलीगैर में शराब की दुकान खोल दी है। शराब के कारण क्षेत्र की युवा पीढ़ी बरबाद हो रही है। शराब के बढ़ते प्रचलन के कारण कामकाजी महिलाएं परेशान हैं। इसी को देखते हुए क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा यहां पर शराब की दुकान खोली जा रही है। इस दौरान एक महिला पुलिस द्वारा वृद्ध महिला प्रदर्शनकारी को जबरन हटाने से प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। बहस बढ़ने पर महिला पुलिस कर्मी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। भीड़ के तेवर देखते हुए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। बाद में पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। इसके पीछे भीड़ भी थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। इधर भारी विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग ने दुकान में रखी शराब की पेटियों को जिला मुख्यालय पहुंचा दिया है। देर शाम तक लोग तिराहे और थाने में डटे थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शराब की दुकान खोलने का विरोध जारी रहेगा। जाम व प्रदर्शन करने वालों में भूपाल रौतेला, हरीश जनौटी, कमल टम्टा, बालम बिष्ट, रवि करायत, भूपाल राम, नवीन टम्टा, अनुली देवी, मीरा देवी, मुन्नी देवी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल थे। इस घटनाक्रम के बावजूद प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed