फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Six people were burnt due to cylinder blast in Mandalsera ward bageshwar

Bageshwar: मंडलसेरा में सिलिंडर फटा, छह लोग झुलसे; फायर सर्विस की टीम ने किया आग को नियंत्रित

Sat, 22 Mar 2025 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Mar 2025 05:09 PM IST
सार

मंडलसेरा वार्ड में सिलिंडर ब्लास्ट होने से छह लोग झुलस गए। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर आग को नियंत्रित किया। आग से प्रभावित लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Six people were burnt due to cylinder blast in Mandalsera ward bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागेश्वर नगरपालिका के मंडलसेरा वार्ड में सिलिंडर ब्लास्ट होने से छह लोग झुलस गए। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर आग को नियंत्रित किया। आग से प्रभावित लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

शनिवार की सुबह मंडलसेरा के जीतनगर किराये पर रहने वाले अनिल कुमार के घर में सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में मकान मालिक गोविंद लाल (60) पुत्र भगवान राम, आनंदी देवी (52) पत्नी गोविंद लाल, तारा टम्टा (24) पुत्री गोविंद लाल, रूपा देवी (40) पत्नी अनिल कुमार, राहुल कुमार (25) पुत्र नवीन राम और प्रगति (03) पुत्री अनिल कुमार झुलस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार गोविंद लाल के चेहरे और हाथ करीब आठ प्रतिशत झुलसे हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी लोग कम प्रभावित हैं जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। सिलिंडर फटने से किचन को काफी नुकसान हुआ है। मकान के दरवाजे और खिड़कियों में लगे कांच भी चटक गए। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि फायर और पुलिस की टीम ने मौके पर गई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभावित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर में रिसाव और जलते दीये के कारण हुई घटना
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती गोविंद लाल ने बताया कि उनके मकान के दोमंजिले में रहने वाले किरायेदार अनिल सुबह अपनी दुकान में चले गए थे। इसी दौरान परिवार वालों ने सिलिंडर खत्म होने पर नया लगाया। सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा था। घर के भीतर जल रहे दीये के संपर्क में गैस के आने से सिलिंडर में आग लई। गैस की स्मैल महसूस होते ही वह किरायेदार की कमरे की तरफ दौड़े। इसी दौरान उनके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। तभी सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और आग का गुबार तेजी से उनकी तरफ आया जिसकी चपेट में आने से वह और बाकी सभी लोग झुलस गए। ब्लास्ट के साथ सिलिंडर उछलने से किचन में जगह-जगह नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने उन्हें स्कूटी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। बाकी लोगों को भी पुलिस की मदद से अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed