{"_id":"581cce7d4f1c1bae31438730","slug":"six-animals-killed-by-leopards-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुओं ने एक सप्ताह में छह पशुओं को मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुओं ने एक सप्ताह में छह पशुओं को मार दिया
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिंजरे में कैद गुलदार
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। वन प्रभाग बागेश्वर के बैजनाथ, गढ़खेत रेंज से सटे गांवों तेंदुओं ने एक सप्ताह में छह पशुओं को मार दिया है। प्रभावित ग्रामीणों ने डीएफओ से ग्रामीण इलाकों में पिंजरा लगाने की मांग की। बताया कि अणां, लोहारचौरा, गैरलेख, सिमसाल, पथरिया, सिमखेत, सिटोली, माल्दे, नौघर, बिमोला, पचना, भगरतोला, पोखरी, रिठाण, कौसानी लौबांज, मवई, वज्यूला, गढ़खेत, ओखलसौ, पुरुड़ा, चनोली, नरग्वाड़ी, बिनखोली, रामपुर मेलाडुंगरी, कज्यूली, कंधार, गलई आदि गांवों में शाम होते ही तेंदुए आ रहे हैं।
विज्ञापन
बताने के बावजूद वन विभाग ने तेंदुओं को नहीं पकड़ा। भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, पचना के बीडीसी सदस्य प्रकाश कोहली, मेलाडुंगरी के बलवंत भंडारी, बिमोला के हरी राम, गढ़सेर के नवीन ममगई, कोलतुलारी के मंगल राणा ने तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन रेंजर बैजनाथ श्याम सिंह करायत, गढ़खेत के रेंजर हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से शाम के समय घरों में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन