फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sitoli two hectares of forest affected by forest fires

सिटोली जंगल में आग लगने से दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Sun, 26 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sitoli two hectares of forest affected by forest fires
अल्मोड़ा के सिटोली जंगल में लगी आग।     - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

इस साल फरवरी में ही कई स्थानों पर जंगल में आग लग चुकी है। शनिवार को नगर के सिटोली जंगल में आग धधक गई। आग इतनी जल्दी फैली कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों को खुद आग बुझाने जाना पड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग के फायर वाचर और कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से सिटोली वन क्षेत्र का लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इधर वन विभाग ने आग के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है।  
   
    फरवरी में कुछ दिन पूर्व स्यालीधार के जंगलों में आग लगी थी। आग लगाने वाले तत्वों का वन विभाग पता नहीं कर पाई। शनिवार को एक बार फिर स्यालीधार से सटे सिटोली जंगल में आग लग गई। दोपहर तीन बजे के आसपास लगी यह आग अचानक फैलने लगी और देखते देखते काफी तेजी से फैलते हुए आगे बढ़ने लगी। पास के पांडेखोला गांव के निवासियों ने आग देखी तो बाल्टियों में पानी लेकर खुद आग बुझाने पहुंच गए। इधर वन विभाग को सूचना मिली तो रेंजर मोहन राम के नेतृत्व में आठ फायर वाचर, एक वन दरोगा, दो वनरक्षक भी सिटोली जंगल में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों और वन कर्मचारियों की डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इससे दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित रहा। आग से जंगल में बिखरा पिरूल जल गया है। कई बार वनों में आग लगने की घटना से वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी परेशान हैं। क्षेत्र के रेंजर मोहन राम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व वनों में आग लगाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है। जो लोग इस तरह वनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें पकड़कर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed