{"_id":"5b82edcd42c79246424d6ade","slug":"sisters-love-the-brother-s-wrist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा...
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में भाई की कलाई में राखी बांधती बहन।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
रक्षा बंधन पर्व पर मंदिरों में भी पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। सुबह से ही बहनों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। बाद में भाईयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनके दीर्घजीवन की कामना की। इस दौरान घरों में मिष्ठान वितरण किया गया। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, कौसानी में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। कपकोट में सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने थाना कपकोट के सिपाहियों की कलाई में राखी बांधी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, हंसी ऐठानी, दया पांडा, किरन घटियाल, एसओ वंदना चौहान, गोपाल राम, सुरेश, दीपक आदि थे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जनेेेेऊ धारण
बागेश्वर। रक्षाबंधन के मौके पर पुरुषों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जनेऊ धारण किया। राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने जनेऊ धारण किया। इस मौके पर पं. हेम चंद्र जोशी, बची राम जोशी, गणेश दत्त पांडे, जगदीश लोहनी, चंद्रशेखर जोशी, गणेश जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
12 साल से बहनों को मुफ्त ले जा रहे हैं गोलू
बागेश्वर। रक्षाबंधन के पर्व पर एक दिन के लिए वाहन मालिक गोलू व चालक नैंना बहनों को मुफ्त यात्रा कराते हैं। रक्षाबंधन के दिन उनकी बस में सफर करने वाली किसी भी बहन से टिकट नहीं लिया जाता है। गोलू ट्रेवल्स की बस प्रतिदिन बागेश्वर से रीमा-पचार होते हुए धरमघर तक जाती है तथा उसी दिन वापसी करती है। लगभग 90 किमी की इस यात्रा का एक तरफ का किराया 150 रुपये है।
विज्ञापन
राखी प्रतियोगिता में लक्षिता, प्रियांशु, प्रिया ने मारी बाजी
बागेश्वर। हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी नदीगांव में आयोजित राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक राखी बनाकर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में लक्षिता पांडे, प्रियांशु, नीरज, अक्षिका, प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अर्जुन, कमला, राशि प्रथम रहे। प्रधानाचार्य हरीश पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की सृजनशक्ति का विकास होता है। इस मौके पर देवाशीष नेगी, गीता भट्ट, पुष्पा पांडे, अनीता, गीता दानू, भगवती साह, बीना जोशी आदि थे।