फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sister-in-law and sister-in-law duo have been voting together for many elections

Bageshwar News: कई चुनाव से एक साथ मतदान कर रही ननद-भाभी की जोड़ी

Sat, 20 Apr 2024 04:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 20 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law duo have been voting together for many elections
बागेश्वर के कांडा में वोट डालकर आतीं ननद-भाभी। संवाद

विज्ञापन

बागेश्वर। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर कई कहानियां भी निकल आती हैं। ऐसा ही एक रोचक वाकया राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में बने मतदान बूथ में आईं दो बुजुर्ग महिलाओं का भी देखने को मिला। आपस में ननद-भाभी का रिश्ता रखने वाली दोनों बुजुर्ग महिलाएं कई वर्षों से एक साथ मतदान कर रही हैं। दोनों महिलाएं क्षेत्र की प्रसिद्ध गितार (शगुनाखर गायिका) हैं।


कांडा के नारायणगूंठ निवासी पुष्पा पांडेय (71) और हंसी देवी (70) का आपस में ननद-भाभी का रिश्ता है। वह एक दूसरे को अपनी घनिष्ठ सहेली मानती हैं। ननद हंसी देवी बतातीं हैं कि जब से उनके भाई की शादी हुई, तब से वह अपनी भाभी के साथ ही वोट डालने आ रही हैं। पिछले 50 साल में कोई चुनाव ऐसा नहीं गया, जिसमें उन्हें अलग-अलग बूथ पर जाकर मतदान किया हो। भाभी पुष्पा पांडेय ने बताया कि ननद उनके परिवार के साथ ही रहतीं हैं। दोनों के बीच सगी बहन से भी बढ़कर प्रेम है। बाजार जाने से लेकर खेतों तक काम करने वह दोनों साथ रहती हैं। इसी कारण उन्हें गांव और आसपास के लोग दो हंसों का जोड़ा कहकर पुकारते हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed