फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Single Teacher in Bageshwar's Govt. School

बागेश्वर के 200 प्राथमिक स्कूल एकल शिक्षक के सहारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Single Teacher in Bageshwar's Govt. School
बागेश्वर। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। जिले के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। 200 प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। कुछ विद्यालयों में 10 वर्षों से एक ही शिक्षक सेवा दे रहे हैं। नई नियुक्तियां न होने से इन विद्यालयों को शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 561 प्राथमिक विद्यालय हैं। अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में पूरा स्टाफ मौजूद नहीं है। शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं, कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की बेसिक शिक्षा पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

एकल शिक्षक को विद्यालय में शिक्षण कार्य के अलावा प्रधानाध्यापक के कार्य, मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी, कार्यालयी कार्य भी संभालना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। प्राथमिक स्तर पर शिक्षा बेहतर नहीं होने का खामियाजा बच्चों को उच्च प्राथमिक कक्षाओं में उठाना पड़ता है। जिले के तीनों ब्लॉकों में कई प्राथमिक स्कूलों के एकल शिक्षक होने से अभिभावकों में भी नाराजगी पनप रही है। वहीं, शिक्षकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 148 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। नई नियुक्ति होने के बाद एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे। - गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed