{"_id":"5e9881158ebc3e6fcb32645e","slug":"si-suspended-too-bageshwar-news-hld380295235","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दरोगा को भी किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दरोगा को भी किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट में सोमवार रात को व्यापारी और उसके परिजनों के साथ मारपीट में कपकोट थाने में कार्यरत ओर दरोगा के भी शामिल होने की बात पुलिस की जांच में सामने आई है। एसपी ने उक्त दरोगा को भी निलंबित कर दिया है, जबकि घटना में शामिल सिपाही को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
पुलिस मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार की रात्रि में कांस्टेबल पवन कुमार और एसआई अकरम अहमद ने कपकोट के राजेंद्र प्रसाद और उसके भाईयों से मारपीट की थी। मौके पर लोगों ने बचाव किया। थाना कपकोट के पुलिस कर्मियों ने उनको सुरक्षा प्रदान की। उनका चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया गया। वादी राजेंद्र प्रसाद की तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर एसपी रचिता जुयाल ने वादी के साथ गुंडागर्दी और मारपीट करने वाले एसआई अकरम अहमद और कांस्टेबल पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण सामने आने के बाद एसपी ने कपकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा को कपकोट से हटाकर जिला मुख्यालय में डीसीआर में अटैच कर दिया था। कार्रवाई के लिए वादी राजेंद्र प्रसाद ने एसपी का आभार जताया है।