{"_id":"5b8d792942c792464109ebf2","slug":"shrikrishna-s-table-was-extracted-in-cupcote-and-fodder-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट और भराड़ी बाजार में श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट और भराड़ी बाजार में श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुग बाजार के राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवों की धूम सोमवार को जारी रही। शहर व ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर पंचायत कपकोट के कपकोट और भराड़ी बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई।
नगर के राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे महोत्सव में महिलाओं ने भजन गाए। पंडित पूरन जोशी और गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा कराई। इस मौके पर जीवन तिवारी, अंकित जोशी, मदन डालाकोटी, पुनीत साह, निर्मल दफौटी, हंसी नेगी और कमला भैंसोड़ा मौजूद थे। बिलौना के समण स्थित ग्वल मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में पूजा पंडित भुवन कांडपाल ने पूजा कराई। इस मौके पर प्रधान कैलाश गढ़िया, हरीश सुयाल, लक्ष्मण सिंह, चंदन सिंह, चतुर सिंह, तेज सिंह आदि मौजूद थे। पुलिस लाइन में एसपी महेश कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। गायत्री विद्या मंदिर में कृष्ण बने बच्चों ने भजन गाए और रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य दुर्गा अस्वाल, जगदीश जोशी, विवेकानंद, कमल कुमार, सत्येंद्र अस्वाल, लता पंत आदि थे।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में कृष्ण व राधा के रूप में सजे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। मटकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनोज धपोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां विपिन उपाध्याय, रितेश वर्मा, महेेश जंगपांगी, रेनू सिंह, नवीन जोशी, केदार सिंह, मालविका साह, रेखा पंत आदि थे। ग्राम पंचायत कपकोट की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित श्री श्री 1008 काशिल देेव मंदिर में रविवार रात भजन कीर्तन हुए। पंडित चंद्रशेखर जोशी ने पूजा कराई। मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक मान सिंह कपकोटी, मंदिर के श्री महंत चंद्रशेखर गिरी महराज बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, महिमन कपकोटी आदि मौजूद थे। इस मौके पर नगर में झांकी निकाली गई। जिसमें प्रकाश कांडपाल, दीवान मेहता राजू कपकोटी, तारा कपकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
भराड़ी बाजार में श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। इस मौके पर डॉ. शेर सिंह ऐठानी, गिरीश चंद्र मिश्र, हडसन ऐठानी, प्रताप सिंह ऐठानी, हंशी ऐठानी और दीवान सिंह ऐठानी आदि थे। एजंल्स अकेडमी में राधा और कृष्ण के वेश में आए बच्चों ने मेंहदी रचाई। प्रबंधक भरत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया आदि थे। कांडा के धपोली के राधाकृष्ण मंदिर में पुजारी श्याम सिंह ने भगवान को खीर का भोग लगाया। श्याम सिंह और कृपाल सिंह आदि थे। धरमघर में जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार दोपहर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लोहाथल की टीम ने बाजी मारी। इधर, बैजनाथ से गरुड़ तक राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। दूसरी ओर दिव्येश्वर मंदिर समिति की ओर से गागरीगोल से गरुड़ तक जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली गई।
: