{"_id":"639e0810470aec5a9c1bcc7a","slug":"shreshth-bharat-scheme-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4856276142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राबाइंका की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राबाइंका की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य से मोहा मन
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं राबाइंका की छात्र?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित दो दिनी एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का समापन हो गया है। राबाइंका की छात्राओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। समापन दिवस पर लोगों ने चित्र प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया और स्थानीय खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी देखी।
केंद्रीय संचार ब्यूरो पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने केंद्र सरकार की योजनाएं बताईं।
डायट प्रवक्ता डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को रेखांकित किया। महात्मा गांधी की बागेश्वर यात्रा और चनौदा में गांधी आश्रम की स्थापना के बारे में भी जानकारी दी। वक्ता रघुवीर सिंह बिष्ट, ज्योति उप्रेती ने लघु कुटीर उद्योग, मातृ वंदना योजना आदि के बारे में बताया।
इससे पहले मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी बीएस नेगी ने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हिमांशु पोखरिया, कमलेश, सुरेश और ममता को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन भास्कर जोशी ने किया। वहां पर कौशल जोशी, हिमानी देव आदि थे।