{"_id":"5d17a56d8ebc3e3cc47151d4","slug":"showpiece-is-created-in-ahish-wing-established-in-chc-baijnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपीस बनी है सीएचसी बैजनाथ में स्थापित आयुष विंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपीस बनी है सीएचसी बैजनाथ में स्थापित आयुष विंग
Sat, 29 Jun 2019 11:22 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में एक भवन के बाहर लगा आयुष विंग का बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में स्थापित आयुष विंग शोपीस बनी हुई है। करीब नौ साल पहले स्थापित इस आयुष विंग में चिकित्सक व अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। लोग आयुष व पंचकर्म चिकित्सा विधि से उपचार के लिए हल्द्वानी जाने को मजबूर हैं।
करीब नौ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने की कवायद शुरू की थी। इसी के तहत तत्कालीन सरकार ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में आयुष विंग स्थापित करने के निर्देश दिए थे। तब प्रदेश सरकार के निर्देशन पर मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के एक भवन के बाहर स्वास्थ्य विभाग ने आयुष विंग का बोर्ड चस्पा कर दिया। लेकिन इस विंग में सरकार ने कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया। तहसील क्षेत्र के लोग आयुष और पंचकर्म की चिकित्सा का लाभ लेने दूर दराज से यहां आते हैं। लेकिन इसमें डाक्टर और कर्मचारी नहीं होने मायूस होकर लौट जाते हैं।
भकुनखोला के प्रधान दयाल गिरी गोस्वामी, नौघर के प्रधान शंकर नेगी, बसंत नेगी, माल्दे की प्रधान कमला बिष्ट, बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, कंचन थायत, दिगबंर नाथ गोस्वामी, प्रधान मेलाडुंगरी ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक से बैजनाथ अस्पताल में आयुष विंग में चिकित्सकों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट.....
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ की आयुष विंग में चिकित्सक अन्य स्टाफ की तैनाती के संबंध में कई बार शासन को लिखा जा चुका है। मामला शासन स्तर पर है।
डॉ. जेसी मंडल सीएमओ बागेश्वर