{"_id":"59d661d54f1c1bb7538b5d1f","slug":"shobhayatra-carried-out-with-traditional-playing-instruments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बाल्मिकी जी की शोभायात्रा में थिरकते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन की जिला इकाई की ओर से नगर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकार छोलिया नृत्य पर थिरक रहे थे। संगठन की ओर से लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। बृहस्पतिवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोग दुर्ग बाजार स्थित मंदिर में जमा हुए। यहां वाल्मीकि जी की विशेष पूजा अर्चना की गई।
मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने वाल्मीकि जी की प्रतिमा के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से वाल्मीकि जी के जीवन से सीख लेने को कहा। एडवोकेट गोविंद भंडारी ने वाल्मीकि जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला संरक्षक सीएल भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और संजीव ने संचालन किया। जिलाध्यक्ष संजीव भारती ने अतिथियों का स्वागत किया।
वहां कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, सुनील भंडारी ने भी विचार रखे। इसके बाद नगर में गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में कलाकारों ने शिव नृत्य, तांडव और छोलिया नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में मदन चौहान, तेजपाल, संजय कुमार, चंदन, विजेंद्र, विशाल, रजत, रेखा आदि शामिल थे।