फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shivalaya Gets More People in Monday

श्रावण के चौथे सोमवार को बागनाथ धाम में उमड़े श्रद्घालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya Gets More People in Monday
बैजनाथ शिवालय में जलाभिषेक करने उमड़ी भीड़। - फोटो : GARUD
बागेश्वर। सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की कतार लगी रही। बागनाथ मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक, शिवार्चन आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सूूर्योदय तक मंदिर में काफी चहलपहल बढ़ गई। भक्तों की संख्या अधिक होने के चलतेे लोगों को जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। श्रद्धालुओं ने सरयू के पावन जल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
विज्ञापन

कई लोगों ने मंदिर में शिवार्चन, पार्थिव पूजा भी संपन्न करवाई। भक्तों की अच्छी तादाद को देखते हुए मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करवाने वाले पंडितों और पुरोहितों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि पिछले वर्षों में कोरोना के कारण भक्तों की संख्या कम हो गई थी। हालांकि इस सावन के चारों सोमवार को भारी संख्या में लोगों ने बाबा बागनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना की है।
इधर, कपकोट के शिवालय, कांडा के गोपेश्वर महादेव मंदिर, दुग नाकुरी के शिवालय सहित काफलीगैर तहसील के शिव मंदिरों में भी सावन के चौथे सोमवार को पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।

बैजनाथ धाम में भी भक्तों की भीड़
गरुड़ (बागेश्वर)। सावन के चौथे सोमवार को बैजनाथ धाम में सैकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने बैजनाथ धाम के पास गोमती नदी में पली मछलियों को दाना भी खिलाया। उधर, दिव्येश्वर, प्रकटेश्वर, कार्तिकेश्वर, चक्रवृतेश्वर, पिंगलेश्वर, कपिलेश्वर आदि शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही।

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजा करते श्रद्धालु । संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजा करते श्रद्धालु । संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : ALMORA

सोमनाथ मंदिर प्रांगण में झोड़ा गातीं महिलाएं । संवाद न्यूज एजेंसी

सोमनाथ मंदिर प्रांगण में झोड़ा गातीं महिलाएं । संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : ALMORA

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में सावन सोमवार को पूजा करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में सावन सोमवार को पूजा करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed