{"_id":"6186d4ffb0d59d19ff266abb","slug":"shiv-shakti-club-wins-bageshwar-news-hld443740163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव शक्ति क्लब बेरीनाग ने जीता वॉलीबाल का उदघाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव शक्ति क्लब बेरीनाग ने जीता वॉलीबाल का उदघाटन मैच
विज्ञापन
कांडा के नरगोली में वॉलीबाल का शुभारंभ करते जिपं सदस्य गोपा धपोला और जिपं सदस्य पूजा आर्या।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के नरगोली में भैयादूज पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला शिव शक्ति क्लब बेड़ीनाग और नरगोली की टीम के बीच खेला गया। शिव शक्ति की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की।
नरगोली में हर वर्ष भैयादूज के दिन से वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई जाती है। पिछले 11 वर्षों से यह सिलसिला चल रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य भैरूचौबट्टा गोपा धपोला और जिपं सदस्य सिमकूना पूजा आर्या ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिपं सदस्य गोपा और पूजा ने खेल मैदान के समतलीकरण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। मैच के रेफरी विजय कुमार और पारस रावत रहे। दीपक रौतेला ने कमेंट्री की। स्कोरर शशांक रौतेला और यशपाल रहे। वहां पर ललित मोहन पांडेय, पूर्व प्रधान राजेंद्र राम, अनिल रौतेला, मनोहर सिंह, दरपान रौतेला आदि ने सहयोग किया।
तीन राष्ट्रीय खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
कांडा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके सूरज दास, गौरव धपोला और पंकज कुमार भी प्रतिभाग कर चुके हैं।