{"_id":"60c3a2ea8ebc3e5cb6605787","slug":"shattered-electric-pole-fell-on-je-repairing-ofc-line-bageshwar-news-hld4273963152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी लाइन ठीक कर रहे जेई पर गिरा बिजली का जर्जर पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी लाइन ठीक कर रहे जेई पर गिरा बिजली का जर्जर पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ओएफसी लाइन की मरम्मत करने गए बीएसएनएल के जेई पर बिजली का जर्जर पोल गिर गया। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, बीएसएनएल कर्मचारियों ने हादसे को ऊर्जा निगम की लापरवाही बताया है।
जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल के जेई गरुड़ निवासी पंकज फर्स्वाण (31) पुत्र मोहन सिंह फर्स्वाण बृहस्पतिवार को कुछ कर्मचारियों के साथ रवाईखाल में ओएफसी की मरम्मत करने गए थे। मालूझाल के पास वह सड़क किनारे लाइन जोड़ रहे थे। अचानक एक जर्जर पोल टूटकर सीधे जेई पर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनके कमर के निचले हिस्से ने भी काम करना बंद कर दिया। गोपाल सिंह मेहता, सुरेंद्र थापा, कैलाश आदि उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ गए कर्मचारियों का कहना है कि बिजली का पोल सड़ी-गली अवस्था में खड़ा था, जो अचानक गिर गया। उनका कहना है कि यदि ऊर्जा निगम ने समय रहते जर्जर पोल बदल दिया होता तो हादसा नहीं होता। कर्मचारियों और जेई के परिवार वालों ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।
सड़क के किनारे पोल खड़ा था। नाली बनाने से मिट्टी कमजोर हो गई थी। बारिश के कारण पोल गिर गया। जेई को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। - भाष्कर पांडेय ईई यूपीसीएल बागेश्वर