फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sewerage scheme reached 143 crores in seven years

Bageshwar News: सात साल में 143 करोड़ पहुंची सीवरेज योजना

Tue, 09 May 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sewerage scheme reached 143 crores in seven years
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की घोषणा प्रदेश के दो मुख्यमंत्री कर चुके हैं। अब तक नदियों के शहर बागेश्वर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अस्तित्व में नहीं आया है। सात साल पहले भेजी गई डीपीआर की तुलना में अब लागत करीब तीन गुना बढ़ गई है। इतनी भारी-भरकम योजना के लिए बजट आवंटित कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

करीब तीस हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की घोषणा पहली बार वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की थी। तब शासन को 49 करोड़ की डीपीआर भेजी गई थी। इस डीपीआर को मंजूरी नहीं मिली। बीते वर्ष चार सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बागेश्वर नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। सीएम की घोषणा के अनुरूप इन दिनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर बनाई जा रही है। डीपीआर बनाने का काम अंतिम चरण में है। पेयजल निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस बार योजना की लागत 1.43 अरब आ रही रही है। यानी सात साल में योजना की लागत करीब तीन गुना बढ़ गई है। योजना सीएम घोषणा में शामिल है। योजना के लिए टुकड़ों में ही सही देर सबेर बजट आवंटित होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
भूजल हो रहा दूषित, नदियों में जा रही गंदगी
बागेश्वर। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा न होने से सरयू और गोमती नदी के तट पर बसे सीवर की गंदगी से भूजल तो दूषित हो ही रहा है, गंदगी नदियों में भी जा रही है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने से लोगों को घरों के पास शौचालय के पिट बनाने पड़ते हैं। इससे भूजल प्रदूषित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अगले विधायक को करनी होगी मशक्कत
बागेश्वर। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास का सपना रहा है। वह 2007 के विधानसभा चुनाव से नगर के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की घोषणा करते आ रहे थे। इसके लिए प्रयासरत भी थे। उनके निधन के कारण वर्तमान में बागेश्वर विधायक विहीन है। छह माह के भीतर बागेश्वर को नया विधायक मिल जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंजूरी दिलाने के लिए नए विधायक को मशक्कत करनी होगी। संवाद

कोट
दो महीने के भीतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर तैयार हो जाएगी। डीपीआर बनाने का लगभग काम पूरा हो गया है। इन दिनों घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस वजह से काम में देरी हो रही है।
वीके रवि ईई पेयजल निगम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed