फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven thousand dairies will be opened in the state: Rawat

प्रदेश में खुलेंगी सात हजार डेयरी : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand dairies will be opened in the state: Rawat
बागेश्वर के कमेड़ी में दुग्ध ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण करते दुग्ध मंत्री डॉ. धन सिंह रावत। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रदेश के दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने जिले के कमेड़ी में 24.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित ए-2 मिल्क ग्रोथ सेंटर दुग्ध पदार्थ निर्माण प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए सरकार राज्य में सात हजार नई डेयरी खोलने जा रही है।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक बागेश्वर से दूध अल्मोड़ा जाता था और अल्मोड़ा में पैकिंग के बाद बागेश्वर लाया जाता था। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। दुग्ध पैकिंग सहित अन्य सुविधाएं कमेड़ी में ही उपलब्ध करा दी गई हैं। बागेश्वर से प्रतिदिन 700 लीटर दूध का उत्पादन होता है। पशुपालकों को अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावना है। इसे देखते हुए सरकार राज्य में सात हजार नई डेयरी खोलने जा रही है। कहा कि 3, 5 और 50 पशुओं के माध्यम से डेयरी खोल सकते हैं। इससे 35 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री ने गंगा गाय महिला डेयरी योजना के तहत 12 पशुपालकों को 20-20 हजार रुपये के चेक अनुदान के रूप में प्रदान किए। दो डेयरी संचालकों को रेफ्रीजिरेटर प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘साल लाख बच्चों को निशुल्क दूध उपलब्ध करा रही सरकार’
दुग्ध विकास राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा सरकार मुख्यमंत्री अमृत आंचल योजना के तहत राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों के 1.42 लाख बच्चों के साथ ही प्राथमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन में 7 लाख बच्चों को निशुल्क आंचल दूध उपलब्ध करा रही है। सरकार 50 प्रतिशत अनुदान पर पशु आहार उपलब्ध करा रही है। इस बार पशुपालकों को 30 हजार दुधारू पशु अन्य राज्यों से लाकर देने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक चंदन राम दास ने कहा दुग्ध ग्रोथ सेंटर स्थापित होने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed