फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven roads closed in Kapkot by torrential rains

मूसलाधार बारिश से कपकोट में सात सड़कें बंद 

Tue, 04 Jul 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 04 Jul 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Seven roads closed in Kapkot by torrential rains
बारिश से ध्वस्त कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग। - फोटो : amar ujala

सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से कपकोट क्षेत्र में मलबा आने से सात सड़कें बंद हो गईं। कुछ सड़कों में विशाल बोल्डर गिरे हैं जबकि कई स्थानों पर सड़कें खाई में तब्दील हो गई हैं। यहां 85 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिंडारी मोटर मार्ग में सातवें दिन भी वाहनों का संचालन ठप रहा। 

विज्ञापन


कपकोट में मूसलाधार बारिश में मलबा आने से सामा-नौकोड़ी, खड़लेख-भनार, भनार-लांथी-नामतीचेटाबगढ़, कपकोट-लीली, हरसीला-पुड़कुनी, कपकोट-कर्मी और कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग बंद हो गए। कपकोट-कर्मी रोड में चट्टानें खिसकने से बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं।
विज्ञापन


जेसीबी से मलबा और पत्थर हटाने के बाद कपकोट-कर्मी और हरसीला-पुड़कुनी सड़कें शाम को हल्के वाहनों के लिए खोल दी गईं। लेकिन अभी भी बड़े वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम जरूरी कार्यों के लिए तहसील और जिला मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को पैदल ही चलना पड़ रहा है। कपकोट-पोथिंग सड़क भगवती मंदिर से आगे बदहाल हो गई है। कई स्थानों पर सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जबकि कुछ स्थानों पर सड़क बहने से खाई बन गई है।


हालात यह है कि मलबा जमा होने से सड़कें पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई हैं। कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ गया। भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर आने से सरयू का पानी मटमैला हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed