{"_id":"5f202ca18ebc3e9faf5b1bea","slug":"seven-roads-closed-in-bageshwar-bageshwar-news-hld391348492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में सात सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में सात सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप
विज्ञापन
बागेश्वर के शामा में बोल्डर गिरने से बंद हुई सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में सात सड़कें बोल्डर और मलबा गिरने के कारण बाधित चल रही हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग सड़क सुचारु करने में लगे हुए हैं।
आपदा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शामा-तेजम सड़क किमी 52 और 54 पर बंद हो गई है। शामा-नाकुरी सड़क किमी छह और नौ पर, कपकोट-कर्मी-तोली से बघर की ओर जाने वाली सड़क किमी सात और रिखाड़ी-बाछम सड़क किमी 23 और 24 पर बंद है। शामा-लीती-गोगिना (ग्रामीण मार्ग) किमी एक, सात और नौर पर, लीती-गोगिना (राज्य मार्ग) किमी छह पर मलबा आने के कारण बंद है।
जेठाई-धपोली सड़क किमी एक पर भारी वाहनों के लिए और बागेश्वर-तिलसारी-सिमतोली और चेटाबगड़ सड़क किमी सात पर बंद है। मलबा और बोल्डर गिरने के कारण सड़कें बंद होने से लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से मौके पर जेसीबी भेजकर सड़क खोलने का काम किया जा रहा है। जल्द सभी सड़के सुचारु कर दी जाएंगी। बताया कि मंगलवार को सरयू का जलस्तर 866.2 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.2 मीटर पर रहा।