फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven posts of Medical Officer vacant in Arogya Mandir and AYUSH Wing

Bageshwar News: आरोग्य मंदिर और आयुष विंग में चिकित्साधिकारी के सात पद रिक्त

Tue, 24 Sep 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven posts of Medical Officer vacant in Arogya Mandir and AYUSH Wing
बागेश्वर। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग जिले में 35 स्वास्थ्य केंद्र संचालित कर रहा है। इन केंद्रों में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी आदि के पद सृजित होते हैं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय और आयुषविंग में नियमित चिकित्साधिकारियों के 30 पदों के सापेक्ष 20 पदों पर स्थायी और तीन पदों पर संविदा कर्मचारी कार्यरत है, जबकि सात पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर दफौट, नामतीचेटाबगड़, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जखेड़ा में चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कर्मी, सैंज और बैड़ामझेड़ा में संविदा में चिकित्सक कार्यरत हैं। आयुष विंग राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लाहुर, बनलेख, खातीगांव और सानीउडियार में नियमित चिकित्साधिकारी के पद रिक्त हैं। क्षेत्रीय मरीजों को केंद्रों से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिले के आखिरी गांव खातीगांव से भी लोगों को सीएचसी कपकोट या जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। विभाग ने जिले में 35 स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं लेकिन केंद्रों में नियमित चिकित्साधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण लोगों का इनका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


....कोट
केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति निदेशालय से की जाती है। क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए व्यवस्था के तौर पर अन्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी संबंधित केंद्र में सप्ताह के दो दिन मरीजों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निष्ठा कोहली, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed