{"_id":"5f3c04eb8ebc3e3cf023cff6","slug":"set-up-committee-to-investigate-the-reasons-for-lack-of-results-bageshwar-news-hld3937581136","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाफल में कमी के कारणों की जांच के लिए समिति गठित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाफल में कमी के कारणों की जांच के लिए समिति गठित करें
विज्ञापन
बागेश्वर के जवाहर नवोदय विद्यालय बहुली में निरीक्षण करते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति और जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी को शैक्षणिक सत्र वर्ष 2019-20 में स्कूल के परीक्षाफल में कमी के कारणों की जांच के लिए समिति का गठन कर आख्या भेजने के निर्देश दिए।
डीएम ने मंगलवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्कूल के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश यादव ने अवगत कराया कि पिछले दो वर्षों में स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है लेकिन वर्ष 2019-20 में परीक्षाफल में कमी आई है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक, ताइक्वांडो में दो सिल्वर और एक कांस्य पदक, नाटक, चित्रकला और गायन में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पेयजल, शौचालय पिट, गेट और नए भवन निर्माण कार्य के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। डीएम ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने को कहा।
जल संस्थान को संबंधित क्षेत्र की पेयजल लाइन में जल की स्थिति आकलन कर स्कूल में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। भोजन व्यवस्था के संबंध में नए टेंडर कराने और भोजन का खाद्य सुरक्षा अधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से निरीक्षण करवाने को कहा। विद्यालय के गेट, शौचालय पिट निर्माण के संबंध में ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से आगणन बनाकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उरेडा के अधिकारियों को सर्वे कर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। नए भवन के निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी को भूमि के हस्तांतरण के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।