फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Serra Kmsyar closure of canals at a loss

नहरों के बंद होने से कमस्यार सेरा बर्बादी के कगार पर

Wed, 02 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Serra Kmsyar closure of canals at a loss
बंजर पड़े खेत - फोटो : अमर उजाला
सरकार को कृषि और रोजगार परक योजनाओं की भारी कमी के कारण खाली हो रहे गांवों की फिक्र नहीं है। इन्हीं में से एक पल्ला कमस्यार घाटी का मुख्य सेरा भी है। जिसमें कभी भारी मात्रा में रबी, खरीफ फसलों के साथ ही शाक-भाजी हुआ करती थी। वह खेत आज नहरों में पानीनहीं होने से बंजर होते जा रहे है। परेशान ग्रामीणों ने अब इस मामले को आगामी विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाने की ठानी है। 
विज्ञापन



जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर स्थित कमस्यार घाटी के मुख्य सेरे में कपूरी, बगराटी, खातीगांव, खांड़ी, अठपैसिया, पस्ट्यारी, भैंसखाल, भंडारीगांव, रावतसेरा, चकलीगांव,   महतगांव, कोटभंडार, भंडारीसेरा, पैठाण, कोश्यारीगांव, नौलियागांव, धौलियापाटा आदि गांवों के काश्तकारों की 15 हजार नाली से ऊपर भूमि है। खेेतों की सिंचाई के लिए कुलूर नदी से धौलियापाटा, भनार पैठाण, खातीगांव, धौलियापा नहर और कपूरी भंडारीगांव नहर बनी हैं। इन नहरों के हैड टूटने और पानी का तल नीचे चले जाने से नहरें बंद पड़ी हैं। पानी की कमी के कारण करीब आठ हजार नाली भूमि बंजर पड़ गई है।
विज्ञापन



भैंसखाल निवासी काश्तकार पूरन राम बताते हैं कि नहरों  में  पानी चलवाने के लिए सिंचाई विभाग को कई बार कह दिया है। लेकिन आज तक कोई  सुनवाई नहीं हो सकी है। बंजर खेतों का असर आबाद खेतों की उर्वरा शक्ति पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed