फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sent 10 people home on completion, sent four samples

कोरोना: सात की जांच रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Sent 10 people home on completion, sent four samples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए लोगों में से 10 लोगों ने 14 दिन क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। इन लोगों को घर भेज दिया गया है। गुड़गांव से बाइक पर आए दंपति को क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार को चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सुकून की बात है कि पूर्व में भेजे गए सातों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला मुख्यालय के केएमवीेएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए 20 लोगों में से 10 ने 14 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली थी। संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद इन लोगों को मंगलवार की शाम घर भेज दिया है। उन्होंने बताया मंगलवार की रात गुड़गांव से बाइक पर आए पुड़कुनी (कपकोट) के दंपति को स्वास्थ्य जांच के बाद संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। हालांकि इनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। अब संस्थागत क्वारंटीन में 12 लोग हैं। डॉ. पटेल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन से मंगलवार को तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, जिले में बनाए गए कोरोना-19 समर्पित अस्पताल के आइसोलेशन में मंगलवार को बागेश्वर की एक बुजुर्ग महिला को भर्ती किया गया है। उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार की शिकायत है। उनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
::इनसेट :: 2940 में से 2504 ने की 14 दिन की अवधि पूरी :: बागेश्वर। जिले में बाहरी प्रदेशों से आए 2940 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 2504 लोगों ने होम क्वारंटीन की 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है। विदेश ऐ लौटे जिले के 74 लोगों में से 37 ने होम क्वारंटीन की 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed