{"_id":"5e97375a8ebc3e72bd711e08","slug":"sent-10-people-home-on-completion-sent-four-samples-bageshwar-news-hld3802004146","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लोगों को अवधि पूरी होने पर भेजा घर, चार के सेंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लोगों को अवधि पूरी होने पर भेजा घर, चार के सेंपल भेजे
विज्ञापन
10 लोगों को अवधि पूरी होने पर भेजा घर, चार के सैंपल भेजे
मंगलवार की रात गुड़गांव से आए दंपति को किया क्वारंटीन
बागेश्वर जिले से पूर्व में गए सातों सैंपलों की रिपोर्ट आई है निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए लोगों में से 10 लोगों ने 14 दिन क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। इन लोगों को घर भेज दिया गया है। गुड़गांव से बाइक पर आए दंपति को क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार को चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सकून की बात है कि पूर्व में भेजे गए सातों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिला मुख्यालय के केएमवीेन गेस्टहाउस में संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए 20 लोगों में से 10 ने 14 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली थी। संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि इन लोगों को जिला प्रशासन की अनुमति के बाद इन लोगों को मंगलवार की शाम को घर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात गुड़गांव से बाइक पर आए पुड़कुनी (कपकोट) के दंपति को स्वास्थ्य जांच के बाद संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। अब संस्थागत क्वारंटीन में 12 लोग हैं।
डॉ. पटेल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन से मंगलवार को तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, जिले में बनाए गए कोरोना-19 समर्पित अस्पताल के आइसोलेशन में मंगलवार को बागेश्वर की एक बुजुर्ग महिला को भर्ती किया गया है। उन्हें सर्दी, जुखाम, बुखार की शिकायत है। उनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इनसेट
2940 में से 2504 ने की 14 दिन की अवधि पूरी
बागेश्वर। जिले में बाहरी प्रदेशों से आए 2940 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 2504 लोगों ने होम क्वारंटीन की 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है। विदेशों में काम करने वाले जिले के 74 लोगों में से 37 ने होम क्वारंटीन की 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है।