फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sene blew the effigy of Pakistan and terrorism

श्रीराम सेना ने फूंका पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला

Tue, 09 Aug 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 09 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sene blew the effigy of Pakistan and terrorism
पुतला फूंकते - फोटो : अमर उजाला

 विश्व श्रीराम सेना ने सेना के सम्मान में बागेश्वर नगर में भगवा ध्वज रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गो हत्या और कश्मीर में हो रहे भारत विरोधी प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताते हुए पाकिस्तान के साथ ही आतंकवाद का पुतला भी फूंका।

विज्ञापन


मंगलवार को विश्व श्रीराम सेना के कार्यकर्ता बागनाथ मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद मंदिर से लेकर नगर के एसबीआई तिराहे तक भगवा ध्वज रैली निकाली गई। यहां पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेना का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति को विश्वव्यापी बनाना है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने विश्व भर में हो रही गो हत्या पर नाराजगी जताई। कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गो हत्या को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। गो हत्या और कश्मीर में होने वाले भारत विरोधी प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में गोविंद चंदोला, संयोजक रोहित पंत, गौरव राना, विजय परिहार, रोहित किरमोलिया, जगदीश कार्की, चंद्रशेखर उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed