{"_id":"5dc1c1d28ebc3e5b261233df","slug":"seminar-to-held-every-year-bageshwar-news-hld362925685","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जायेगा सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जायेगा सेमिनार
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बागेश्वर में हुई पुरातन छात्र परिषद की बैठक में मौजूद सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पुरातन छात्र परिषद् की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में कॉलेज में सेमिनार और गोष्ठी आयोजित की जाएंगी। इसमें पुराने छात्र अपने सुझाव देंगे और इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिये आर्थिक मदद जुटाएंगे।
सभी माध्यमिक विद्यालय की तर्ज पर महाविद्यालयों में भी पुरातन छात्र परिषद का गठन किया जाएगा। महाविद्यालय में हर साल पुराने छात्रों और नए छात्रों का सेमिनार होगा। इसमें पुराने और नए छात्रों को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पुरातन छात्र परिषद की अध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि हर सदस्य का नामांकन होना चाहि, और सदस्यों में से एक कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष चुना जाना चाहिए।
कहा कि साल में कम से कम एक बार पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तय की जाएगी। कॉलेज में पुरातन छात्र परिषद की ओर से स्मारिका का अनावरण भी किया जाना चाहिए। वहां सचिव डॉ. शालिनी पाठक, सुरेश खेतवाल, पंकज कुमार दुबे, अमित टम्टा, डॉ. भगवती नेगी, डॉ. दीपा कुमारी, डॉ. हेमलता दानू, डॉ. एसएस धपोला, दीप्ति कार्की, डॉ. अखिलेश चौहान आदि थे।