फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Semester exam date is declared raging student

सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित होने से भड़के छात्र

Tue, 06 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Semester exam date is declared raging student
बागेश्वर में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुमाऊं विश्व विद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित होने से छात्र भड़क गए हैं। गुस्साए  छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात की और उनके माध्यम से विश्व विद्यालय के  कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। छात्रों ने परीक्षा तिथि को आगे नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में सोमवार को प्राचार्य डा. एससी पंत से मिले छात्रों ने कहा कि गत 16 सितंबर को पीजी कक्षाओं की सेमेस्टरों की आखिरी परीक्षा समाप्त हुई है। विश्व विद्यालय प्रशासन ने अगले सेमेस्टरों की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जबकि अभी इन सेमेस्टरों का कोर्स भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में तिथि आगे नहीं बढ़ती है तो अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की आश लगाए विद्यार्थियों के हाथ मायूसी लगेगी। उन्होंने विश्व विद्यालय प्रशासन से छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि में शीघ्र तब्दीली करने की मांग की है। 
विज्ञापन



मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों  में चंचल गस्याल, धीरज, उमेश उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, रोहत खैर, राज  कुंवर, जय प्रकाश गढ़िया, संदीप कुमार, कमलेश उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, नवीन भट्ट, सुनील पाठक, प्रमोद परहिार, अंकिता साह, बरखा कठायत, भावना  दानू, दीपा जोशी और बबीता दानू आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed