फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seeing my beauty, the moon became shy and hid itself...

Bageshwar News: मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया अरु छुप गया...

Sun, 09 Nov 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seeing my beauty, the moon became shy and hid itself...
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के खोला गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात छठे दिन के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया अरु छुप गया... जैसे संवादों से हुई जिसने पूरे पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

लीला में लक्ष्मण की ओर से सूर्पणखा की नाक काटने और भगवान श्रीराम के हाथों खर-दूषण के वध के दृश्य मुख्य आकर्षण रहे। देर रात तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लिया। इसके साथ ही मारीच को रावण के मृग रूप में भेजना, सीता हरण, राम विलाप, जटायु तारण और शबरी आश्रम के भावपूर्ण प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। राम की भूमिका में नितिन गैड़ा, लक्ष्मण के रूप में हर्षित गैड़ा, सीता के रूप में हिमानी गैड़ा, रावण की भूमिका में योगेश गैड़ा जबकि खर-दूषण के रूप में राजेंद्र गैड़ा और सूरज गैड़ा नजर आए। सूर्पणखा का सजीव अभिनय आनंद सिंह गैड़ा ने किया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह गैड़ा, व्यवस्थापक हरीश सिंह गैड़ा, महासचिव जगदीश सिंह गैड़ा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गैड़ा, सह-व्यवस्थापक प्रेम सिंह गैड़ा, महेश्वर सिंह गैड़ा और भगवान सिंह गैड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed