{"_id":"6984d9f29e236bf3fd0c068c","slug":"security-arrangements-in-hotels-and-restaurants-were-checked-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122074-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: होटल-रेस्टोरेंट में सुरक्षा इंतजामों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: होटल-रेस्टोरेंट में सुरक्षा इंतजामों को परखा
Thu, 05 Feb 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अग्नि सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के लिए फायर सर्विस ने अभियान तेज कर दिया है। फायर सर्विस की टीम ने गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पेट्रोल पंप का फायर ऑडिट करने के साथ ही होटल-रेस्टोरेंट में सुरक्षा इंतजामों को परखा गया।
बृहस्पतिवार को फायर स्टेशन गरुड़ की टीम ने एलएफएम आनंद सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप का विस्तृत फायर ऑडिट किया। टीम ने पंप परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता और उनकी एक्सपायरी डेट की बारीकी से जांच की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को डेमो देकर आपात स्थिति में बिना घबराए उपकरणों का संचालन करने के बारे में बताया। कपकोट क्षेत्र में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हयात सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से रसोई और डाइनिंग एरिया में गैस लीकेज और शॉर्ट सर्किट से बचाव के इंतजाम देखे।