फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SDM sought road

एडीएम से मांगी सड़क

Wed, 04 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 04 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM sought road
एडीएम से मांगी सड़क - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। सनगाड़, बास्ती गांवों की लंबित समस्याओं का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने एडीएम से मुलाकात कर उन्हें डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर 12 मई से आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


एडीएम एसएस जंगपांगी को सौंपे ज्ञापन में बास्ती सनगाड़ के ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2008 में सनगाड़ से बास्ती तक चार किमी लंबी सड़क का निर्माण पूरा होना था, लेकिन सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। राजकीय इंटर कॉलेज सनगाड़ में प्रधानाचार्य, एलटी, प्रवक्ताओं के कई पद खाली हैं।
विज्ञापन


इससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। भवन का निर्माण भी ठप है। इसी तरह उन्होंने राज्यपाल के नाम के ज्ञापन में कहा है कि धरमघर सनगाड़ नौलिंग मंदिर सड़क का निर्माण 1995 से लंबित चल रहा है। इसके बावजूद सड़क की हालत खस्ता है। इस सड़क का सनेती तक मिलान होना था, वह भी ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज सनगाड़ का एकमात्र लिपिक महीने में एक, दो दिन ही कॉलेज में आता है। लिपिक के कॉलेज में पूर्ण रूप से मौजूद न रहने के कारण हर कोई परेशान है। लापरवाह लिपिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापनों में उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर घोषित तिथि से बास्ती गांव में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।


ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान आनुली देवी सनगाड़, दीपा देवी बास्ती, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, गोपाल सिंह, दीवान सिंह, मोहन सिंह मेहता, देव सिंह, मोहन राठौर, कुंवर सिंह, प्रताप सिंह, बहादुर सिंह, मंगल सिंह, प्रवीन सिंह, विशन सिंह, देव सिंह, बबलू महर, चंदन सिंह, देव सिंह, लाल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed