बागेश्वर। जिले के 285 स्काउट और गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार मिला है। बृहस्पतिवार को सीईओ कार्यालय सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने स्काउट और गाइड्स प्रभारियों को इसके प्रमाणपत्र बांटे।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में जीआईसी, विविएम इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी क्वैराली समेत अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल थे। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शोभा ने बताया कि उनके कॉलेज की 18 छात्राओं को यह पुरस्कार मिला है। दीप चंद्र पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी, बीईओ गरुड़ यूएस रावत, बीईओ कपकोट आरएस कपकोटी, जीआईसी बागेश्वर के प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी, वीवीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, पूर्व शिक्षा अधिकारी अंबाराम आर्य, धीरेंद्र पाठक, दीप चंद्र जोशी, गिरीश पांडेय, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो