{"_id":"5d75426a8ebc3e93d965796e","slug":"scorching-rural-current-bageshwar-news-hld3559442188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाते समय ग्रामीण करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाते समय ग्रामीण करंट से झुलसा
विज्ञापन
कपकोट के पुड़कुनी गांव में ट्रांसफार्मर सुधारते बिजलीकर्मी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के एक ग्रामीण को ट्रांसफार्मर में खुद फ्यूज लगाना महंगा पड़ गया। शनिवार की शाम गीली लकड़ी से पोल पर चढ़कर फ्यूज लगाने की कोशिश में वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से ग्रामीण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कपकोट के ग्राम पुड़कुनी के तोक बांसुली निवासी प्रेम सिंह पुत्र दिलीप सिंह के घर में पांच दिन से बिजली नहीं थी। गांव में दस परिवार हैं, लेकिन नौ परिवार गांव में नहीं रहते, जिसके चलते ट्रांसफार्मर से कनेक्शन सिर्फ प्रेम सिंह के घर में ही है। संचार सुविधा नहीं होने से प्रेम सिंह बिजली कर्मियों को सूचना नहीं दे पाया और खुद ही शनिवार को पोल पर चढ़कर लकड़ी के सहारे ट्रांसफार्मर के फ्यूज को सहीं करने लगा, लेकिन लकड़ी गीली होने से प्रेम सिंह करंट की चपेट में आकर पोल से गिर गया। घायल प्रेम सिंह के परिजन आसपास के ग्रामीणों के साथ गांव से चार किमी तक पैदल ही उसे सड़क तक लेकर आए। यहां से आपात सेवा 108 की मदद से शनिवार रात आठ बजे उसे जिला चिकित्सालय लाया गया।
करीब 25 प्रतिशत झुलसने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर यूपीसीएल के जेई जीवन चंद्र जोशी रविवार को बांसुली तोक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर का फ्यूज सही कराया और प्रेम सिंह के घर बिजली की आपूर्ति सुचारु की।