{"_id":"58557ca44f1c1b035264a2e7","slug":"science-won-the-gic-rwaikhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में जीआईसी रवाईखाल को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में जीआईसी रवाईखाल को मिला पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बीआरसी बागेश्वर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान क्विज, विज्ञान गीत में विभिन्न विद्यालयों के 140 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नवाचारी कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रमोद चंद्र तेवाड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में जीआईसी रवाईखाल पहले, राजकीय जूनियर हाईस्कूल दूसरे, विज्ञान संगोष्ठी में जीजीआईसी बागेश्वर पहले, राजकीय जूनियर हाईस्कूल खांकर दूसरे, विज्ञान क्विज में राजकीय जूनियर हाईस्कूल खांकर, राजकीय जूनियर हाईस्कूल खोलीगांव, विज्ञान गीत में राजकीय जूनियर हाईस्कूल भतरौला, जीजीआईसी बागेश्वर क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस दौरान डायट के प्रवक्ता डॉ. बीडी पांडे, हरेंद्र सिंह नेगी, गोवर्द्धन उप्रेती, नंदाबल्लभ तेवाड़ी, हेम चंद्र पांडे, पूरन चंद्र, हरीश चंद्र, दीपा पांडे, प्रताप कबडोला सहित सभी सीआरसी समन्वयक थे।
विज्ञापन