फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science laboratories of 21 inter colleges will be equipped with equipment

21 इंटर कॉलेजों की विज्ञान प्रयोगशाला होंगी उपकरणों से लैस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Science laboratories of 21 inter colleges will be equipped with equipment
बागेश्वर। शासन की ओर से हर जिले में इंटर कॉलेजों की विज्ञान प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बागेश्वर जिले में पहले चरण में 21 इंटर कॉलेजों की विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। उपकरण खरीद के लिए शासन से 60 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत राशि से भौतिक विज्ञान की चार, रसायन विज्ञान की सात और जीव विज्ञान की 10 प्रयोगशालाओं के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में चलने वाली भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की शिक्षा बिना प्रयोगात्मक कार्यों के अधूरी है। कई विद्यालयों में जरूरी उपकरण नहीं होने से छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्य से वंचित रहना पड़ता है। प्रयोगात्मक कार्य नहीं होने से कई बार विद्यार्थी जरूरी ज्ञान अर्जित नहीं कर पाते हैं। प्रयोगात्मक कार्य के महत्व को देखते हुए अब सरकार ने स्कूलों की विज्ञान लैब को मजबूत करने की कवायद शुरू की है। योजना के तहत प्रत्येक साल में हर जिले से कुछ इंटर कॉलेजों की विज्ञान प्रयोगशालाओं को चयनित कर उपकरण खरीद के लिए राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
इन इंटर कॉलेजों की प्रयोगशाला के लिए मिलेंगे उपकरण
बागेश्वर। प्रयोगशाला उपकरण खरीद के लिए विद्यालय चयन करने के पहले चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रमुखता दी गई है।
भौतिक विज्ञान में चार, रसायन और जीव विज्ञान के लिए पांच-पांच अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन किया गया है। भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरण खरीद के लिए राइंका भटखोला, राइंका सूपी, राइंका वज्यूला और राइंका अमस्यारी की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए पांच-पांच लाख रुपये (कुल 20 लाख) रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे। रसायन विज्ञान प्रयोगशाला की उपकरण खरीद के लिए राइंका भटखोला, राइंका अमस्यारी, राइंका वज्यूला, राइंका सूपी, राइंका स्यांकोट और राइंका रवांईखाल के लिए तीन-तीन लाख, जबकि राइंका बंतोली के लिए दो लाख (कुल 20 लाख) रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जीव विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरण खरीदने के लिए 10 इंटर कॉलेजों के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें राइंका बागेश्वर, राबाइंका बागेश्वर, राइंका कपकोट, राइंका बदियाकोट और राइंका गरुड़ समेत पांच अटल उत्कृष्ट विद्यालय हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए दो लाख रुपये की राशि से उपकरण खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डायट में होगा प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण
बागेश्वर। प्रयोगशाला में उपकरण खरीद के साथ ही प्रयोगात्मक कार्यों के लिए प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डायट के नियोजन एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि पहले चरण में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ताओं का अभिमुखीकरण होगा। रसायन और जीव विज्ञान प्रवक्ताओं का अभिमुखीकरण दूसरे और तीसरे चरण में किया जाएगा।

कोट
शासन से विज्ञान प्रयोगशालाओं को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले के इंटर कॉलजों में उपकरण खरीद के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है। हर साल शासन से कुछ विद्यालय चयनित कर राशि स्वीकृत की जाएगी। स्वीकृति राशि से उपकरणों की खरीद के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी उपकरण खरीदकर विद्यालयों तक पहुंचाएगी।
जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed