फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science Day in Bageshwar

बेहतर जीवन के लिए विज्ञान शिक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Science Day in Bageshwar
बागेश्वर में प्रमाणपत्रों के साथ विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बेहतर जीवन के लिए विज्ञान शिक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान दिवस को लेकर पूर्व में कराई गई स्लोगन, पोस्टर, निबंध, क्विज प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने किया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 28 फरवरी 1928 को प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। इसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन को 1954 में भारत रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बच्चों से प्रश्न पूछने का भाव पैदा करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इस मौकेे पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र उपाध्याय, जीतेंद्र जोशी, संजय टम्टा, राजेश आगरी, महिपाल डसीला, रवि मिश्रा, नेहा जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विद्यालयों में भी मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
कांडा/कपकोट/काफलीगैर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भरत तिवारी ने किया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल चमड़थल में प्रधानाध्यापक महेश चंद्र जोशी और माया चंदोला ने बच्चों को विज्ञान दिवस की जानकारी दी। कांडा, कपकोट, दुग नाकुरी के विभिन्न विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को विज्ञान दिवस का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed