फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science Day in Bageshwar

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाए आविष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Science Day in Bageshwar
राइंका मंडलसेरा में आयोजित विज्ञान प्रदार्शनी के विजेता बाल वैज्ञानिक प्रमाण पत्र के साथ। विज्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा में बाल वैज्ञानिकों ने अपने बनाए मॉडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। आकर्षक मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह देव ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में विज्ञान का महत्व समझाया। बच्चों से विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने को कहा। शुभारंभ के बाद छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बाल वैज्ञानिकों के बनाए आविष्कारों के बारे में जाना।
विज्ञापन

उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की और हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्या राखी राज ने विद्यालय के आयोजनों की जानकारी दी। कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में तारा देवी, गोविंद सिंह दानू, राजीव निगम, पूजा लोहनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पल्लवी साह, बीबी जोशी, मनीषा, दुर्गा, दीपा धामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed