फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Schoolgirl's death due to getting bulgers

बोल्डरों की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Sun, 02 Jul 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sun, 02 Jul 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर स्थित कनोली गांव निवासी छात्रा गीता की पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से मौत हो गई। बोल्डरों से कुचलने के कारण छात्रा का शव क्षत-विक्षत हो गया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामे के बाद परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया है। गीता जीआईसी चेटाबगढ़ में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कनोली सुखचौना गांव निवासी धन सिंह की पुत्री गीता (17) रविवार की सुबह चार अन्य बालिकाओं के साथ मवेशियों के लिए घास लाने फुर्किया के जंगल में गई थी। इसी दौरान वह भूस्खलन के कारण पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से गहरी खाई में गिर और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह मंजर देख उसके साथ में मौजूद अन्य बालिकाओं ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पत्थरों के नीचे दबे क्षत-विक्षत शव को निकाला। मृतका के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया गया। बाद में ग्राम प्रधान हंसा देवी की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी मान सिंह को देे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed