फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   School Opening in Bageshwar

104 दिन खुले स्कूल, छात्र-छात्राओं के चेहरों पर लौट आई खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
School Opening in Bageshwar
बागेश्वर के कांडा जीआईसी में पढ़ाई करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना महामारी के चलते 20 अप्रैल से बंद हुए विद्यालय 104 दिन बाद खुल गए हैैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं का संचालन शुरु होने पर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थी स्कूल खुलने पर खुश दिखाई दिए। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी अच्छी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की कुल उपस्थिति 56 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सरकार से जारी निर्देशों के अनुसार जिले में हाईस्कूल और इंटर के सभी 109 शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय खुले। इन विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की कुल 12042 छात्र संख्या है। सोमवार को 6955 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई। सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि सभी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके अनुसार विद्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग, सुरक्षित दूरी, मास्क आदि नियमों का पालन कराया गया। पहले दिन विद्यालयों की उपस्थिति संतोषजनक है। जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। सोमवार को अनुपस्थित रहे 5309 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विवेकानंद विद्या मंदिर इंका के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल, राइंका बागेश्वर के शिक्षक दीप जोशी, राइंका काफलीगैर के राजीव निगम, राइंका वज्यूला के आलोक पांडेय, विवेकानंद हिचौड़ी के धीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय में सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विद्यालय खुलने पर बहुत अच्छा लग रहा है। घर पर रहकर पढ़ाई अच्छी नहीं हो पा रही थी। अब पढ़ाई के साथ दोस्तों के साथ खेलकूद भी कर सकेंगे।
कृष्णा जोशी, कक्षा नौ, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर
तीन महीने बाद स्कूल खुल रहा है। सभी बच्चे बहुत खुश हैं। घर में रहने से बोरियत होने लगी थी। पढ़ाई भी नहीं हो पा रही थी। स्कूल आने से अच्छे से पढ़ाई होगी।
कोमल जोशी, कक्षा नौ, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर
कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से पढ़ाई में भी नुकसान हो रहा था। स्कूल खुलने के बाद बेहतर पढ़ाई हो सकेगी। खेलकूद और अन्य प्रतियोगात्मक गतिविधियों में भागीदारी का मौका भी मिलेगा।
गौरव परिहार, कक्षा 12, राइंका वज्यूला
विद्यालय बंद होने से खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी गतिविधियां बंद हो गई थी। पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। स्कूल खुलने पर बेहद अच्छा लग रहा है। सभी बच्चे बेहद उत्साहित हैं।
कोमल जोशी, कक्षा 12, राइंका वज्यूला
विद्यालय बंद होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ऑनलाइन शिक्षा में कक्षा-कक्ष के समान पढ़ाई नहीं हो पाती। सरकार को बच्चों के हितों को देखते हुए विद्यालय नियमित खोलने चाहिए।

दीपा बिष्ट, कक्षा 12, राइंका काफलीगैर
ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क बाधा बन रहा था। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देनी है, जिसके लिए अच्छी तैयारी जरुरी है। विद्यालय खुलने से शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर ढंग से पढ़ाई हो सकेगी।
निर्मला आर्या, कक्षा 13, राइंका काफलीगैर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed